{"_id":"5cfd5277bdec2207456362b0","slug":"15601055834-maharajganj-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पड़ने वाली नारायणी शाखा नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। कड़ी मशक्कत के बाद युवक की पहचान हो सकी। उसकी जेब से मिले कागज के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मीपुर जरलहियां गांव में सपंर्क किया तो वहां से पहुंचे किशोर चंद्रेश ने उसकी शिनाख्त पिता शंभू यादव (36) के रूप में की।
विज्ञापन
घरवालों के मुताबिक शंभू कुछ दिनों से परेशान दिख रहे थे लेकिन उन्होंने किसी से कुछ बताया नहीं। वह शुक्रवार को घर से यह कहकर निकले थे कि शाम तक लौट आऊंगा लेकिन नहीं आए। खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।