{"_id":"5ce2f062bdec220774414362","slug":"15583765992-maharajganj-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार के चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सुबह टहलने गए एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
नौतनवां नगर पालिका परिषद के महेंद्र नगर वार्ड निवासी मनिल राना (38) सुबह टहलने गए थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास पर पेट्रोल पंप के समीप गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह ने बताया कि मृतक के भाई कृष्णा थापा की तहरीर पर चालक मोहम्मद हुसैन निवासी अहिरौली थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।