फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   300 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

300 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 29 Jan 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
300 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
300 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

नौतनवां। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह भारत नेपाल सीमा पर चंडीथान घाट के समीप बाइक सवार युवक को तीन सौ शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। शराब की शीशीयों को बोरे में भरीं थीं।
नौतनवां पुलिस चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि जवानों के साथ बार्डर पर पेट्रोलिंग की जा रही थी। चंडीथान घाट के समीप काली मंदिर केे पास नेपाल की तरफ से बाइक सवार युवक बोरे में सामान लादकर भारत में आ रहा था। पुलिस व एसएसबी की टीम को देख वह घबराकर भागने लगा। जिसके बाद उसका पीछाकर उसे पकड़ा गया। बाइक पर तीन बोरे में लदी 300 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। युवक की पहचान नेपाल रूपंदेही जिले के भिलरहवां निवासी सुरेंद्र चौधरी के रूप में की गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब, बाइक व युवक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक हिरासत में
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान 20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर नर्सरी में सोमवार को पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक युवक भागते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा तो उसके पास 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रामप्रसाद निवासी खुर्रमपुर नर्सरी बताया। पुलिस ने एसओ पुरंदरपुर श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed