{"_id":"5c324ff1bdec226d6e093fb9","slug":"151546801137-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 बोटा अवैध साखू की लकड़ी बरामद एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 बोटा अवैध साखू की लकड़ी बरामद एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बोटा अवैध साखू की लकड़ी बरामद, एक गिरफ्तार
निचलौल। सोहगीवरवां वन्य जीव प्रभाग के मधवलियां वन रेंज क्षेत्र के गांव पड़ौली निकट सिवान से वन रक्षकों ने शनिवार की देर रात करीब दो बजे पांच बोटा साखू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथी रात के घने कोहरे में वन रक्षकों को चकमा देकर फरार हो गए।
मधवलिया रेंजर अशोक चंद्रा ने बताया कि जंगल में घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य साथी साइकिल व लकड़ी छोड़कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। वन रक्षकों के पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम वाहिद निवासी पड़ौली थाना परसा मलिक बताया है। पकड़े गए अभियुक्त को हिरासत में लेकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सहभोज का आयोजन 10 को
पुरंदरपुर। हियुवा के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक जायसवाल ने बताया के क्षेत्र के बनग्राम अचलगढ़ में 10 जनवरी को हियुवा कार्यकर्ताओं के द्वारा सहभोज का आयोजन होगा। सहभोज के दौरान प्रदेश सरकार के द्वारा बनटागिया के लिए चलायी जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं को बताया जाएगा।
विज्ञापन
किशोरी भगाने का आरोपी गिरफ्तार
घुघली। स्थानीय कस्बे से चौकी पुलिस ने किशोरी भगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भुवना निवासी जमालुद्दीन को घुघली रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके किशोरी को बहला फुसला कर भागने एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
मंदिर से महिला का रुपया चोरी
नौतनवां। कस्बे के बनैलिया मंदिर परिसर में रविवार को स्नान कर रही एक महिला तीर्थयात्री का पैसा चोरी हो गया। महिला मथुरा से नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर तीर्थयात्रा को जा रही थी। लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग पांच बजे एक मथुरा की स्नेहलता मंदिर परिसर में ही स्नान कर रही थी कि किसी ने कपड़े में रखा रुपया चुरा लिया। महिला का कहना है कि उसके 12 हजार रुपये चोरी हुए हैं। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक कुंवर कौशल उफ मुन्ना सिंह ने एक हजार नगद देकर आर्थिक सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
लाखों की तस्करी के सामान सहित एक गिरफ्तार
नवलपरासी(नेपाल)। पुलिस अधीक्षक नवलपरासी द्वारा चलाए जा रहे तस्करी विरुद्ध अभियान के तहत नवलपरासी प्रहरी ने लाखों की तस्करी के माल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर महेशपुर स्थित भन्सार के सुपुर्द कर दिया। इसकी जानकारी नवलपरासी जिला प्रहरी कार्यालय द्वारा दी गयी।
इंस्पेक्टर केशव राज ग्वाली ने बताया कि नवलपरासी द्वारा भंसार कार्यालय को चकमा दे एक व्यापारी द्वारा एक ही भंसार दस्तावेज पर दुबारा पिकअप पर लाद 19 बोरा चप्पल बरामद किया। एक व्यापारी द्वारा 19 बोरों में रखी 2760 पीस चप्पल का भन्सार करा गोदाम में रखा गया, फिर उक्त भन्सार पेपर पर व्यापारी द्वारा भन्सार कार्यालय को चकमा दे दुबारा एक पिकअप पर उतनी ही संख्या में चप्पल ले जाया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही प्रहरी पुलिस द्वारा पिकअप को माल सहित कब्जे में ले लिया गया। पिकअप चालक को आवश्यक कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार को सुपुर्द कर दिया गया। वही सीमा प्रहरी कार्यालय महेशपुर द्वारा पालहीनन्दन ग्राम पालिका 2 बक्सीपुर से 12 साईकिलों पर लदी 38 कुंतल कनाडियन मटर बरामद कर भन्सार को सुपूर्द करा दिया गया।