फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नेपाल के लिए निकले युवक की खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका

नेपाल के लिए निकले युवक की खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका

Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के लिए निकले युवक की खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका
युवक की खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फोटो
चार माह पहले एक युवती को भगा ले गया था संदीप
दिल्ली में युवती से शादी करने के बाद लौटा था घर
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव धमऊर मटरा के कुटी टोला में धान के एक खेत में बुधवार की दोपहर में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मां विंद्रावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि गांव धमऊर मटरा के कुटी टोला निवासी रामकुंवर विश्वकर्मा का छोटा बेटा 25 वर्षीय संदीप विश्वकर्मा ने सोमवार को घरवालों से बताया था कि वह बड़े भाई रंजित के पास नेपाल के बुटवल जा रहा है। शाम को बड़े भाई का फोन आया तो घरवालों ने संदीप के पहुंचे की बात पूछी। बड़े भाई ने बताया कि संदीप उनके पास नहीं आया है। इसके बाद परेशान घरवाले परेशान हो गए। उसके मोबाइल पर फोन मिलाया तो स्वीच ऑफ बताया। बुधवार दोपहर में कुछ लोग गांव से पूरब लगभग आठ सौ मीटर की दूरी पर खेत में शीशम के पेड़ के नीचे शव देखा। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो शव की पहचान संदीप के रूप में की। उसके गले में लाल रंग का रूमाल बंधा हुआ था। चेहरे पर चोट के निशान थे। देखने से लग रहा था कि शव को एक जगह से दूसरी जगह घसीटकर ले जाया गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। संदीप दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से उसका संबंध था। चार माह पहले वह युवती को दिल्ली लेकर चला गया था और वहीं पर किसी मंदिर में शादी रचाने के दो माह बाद घर लौटा था। कोठीभार पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर संदीप के घर दबिश देकर लड़की को बरामद कर युवक के खिलाफ अपरहण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला हत्या का लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


कॉल डिटेल से खुलेगा राज
महराजगंज। संदीप की मौत आत्महत्या या हत्या है, इसका राज कॉल डिटेल से खुलेगा। हालांकि शव के पास मिले मोबाइल से सभी रिकार्ड समाप्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed