{"_id":"5b479cba4f1c1b18308b5e1c","slug":"151531419834-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरभिंडा में बालक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरभिंडा में बालक का शव मिला, हत्या की आशंका
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। पोखरभिंडा गांव के बाहर धान की खेत में वृहस्पतिवार की सुबह एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालक के नाक से खून निकला हुआ था। शव को देखने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी गणेश चौहान का पुत्र शिवम (12) बुधवार को दिन में घर से निकला था, जो देर रात तक घर नहीं पहुंचा था। काफी खोजबीन किया गया लेकिन कही पता नहीं चल पाया। वृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर फूलचंद के धान के खेत में एक बालक का शव देख कर लोगों ने शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शिवम का शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। बालक के नाक से खून निकल रहा था शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शिवम प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। वह तीन भाईयो में बीच का था। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रोगी भी था। इस सबंध में प्रभारी एसओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दिया है। बालक के नाक से खून निकला था लेकिन शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बालक के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन