फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   करीब दो दशक पुराने शहर के नामी स्कूल की साख पर लगा बट्टा

करीब दो दशक पुराने शहर के नामी स्कूल की साख पर लगा बट्टा

Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
करीब दो दशक पुराने शहर के नामी स्कूल की साख पर लगा बट्टा
फोटो:-
विज्ञापन


प्रधानाचार्य और दो पूर्व शिक्षक भेजे गए जेल
- एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के बाथरूम का वीडियो वायरल होने का मामला
- एक अन्य आरोपी एजो की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने दो पूर्व शिक्षकों के साथ ही एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य को जेल भेज दिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी और प्रधानाचार्य के भाई एजो की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। एजो के दिल्ली में कहीं छिपे होने की बात कही जा रही है।
एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में आरोपी प्रधानाचार्य आखो पूरो, पूर्व शिक्षक विजय बहादुर निवासी बसंतपुर खुर्द और अश्वनी गुप्ता निवासी विस्मिलनगर के खिलाफ आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को जेल जेल भेज दिया गया है। एक साथ आरोपी एजो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एजो के दिल्ली में कहीं छिपे होने की सूचना मिल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



------------
दो दशक पुराने स्कूल की साख पर लगा बट्टा
- आखो पूरो ने करीब दो दशक पूर्व नगालैंड से आकर महराजगंज में एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल खोला था। उनका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम हासिल करना था, लेकिन उनके भाई की करनी ने ही स्कूल की साख पर बट्टा लगा दिया। लोगों का कहना है कि एजो पिछले कई साल से नगालैंड से महराजगंज आता था और कुछ दिन रहने के बाद वापस लौट जाता था। स्कूल में उसकी कुछ खास रुचि नहीं थी, लेकिन इस साल जनवरी में यहां आने के बाद वह वापस नहीं गया। वह स्कूल में ही छोटे बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने लगा। इसी दौरान स्कूल से निकाले गए दो शिक्षकों के साथ मिलकर उसने बाथरूम में कैमरा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed