{"_id":"5c7c1a81bdec22736e4ed9c6","slug":"141551637121-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी
Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
maharajganj
maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने की सूचना पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। कस्बे के राम जानकी मंदिर से शनिवार की रात चोर माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ले गए। रविवार सुबह आरती के लिए जब मंदिर का दरवाजा महंत खोलने पहुंचे तो ताला खुला मिलने पर वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर कस्बे लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।
फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर कस्बे के वार्ड 10 मिल कॉलोनी में दुर्गा मंदिर से सटा रामजानकी मंदिर लगभग 85 वर्ष पुराना है। जहां मंदिर में भगवान राम, माता जानकी व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति है। मंदिर के महंत बालमुंकद दास ने बताया कि शनिवार की रात 9:30 बजे आरती के पश्चात मंदिर बंद करके बगल के कमरे में सोने चले गए। सुबह चार बजे आरती के लिए दरवाजा खोलने गए तो देखा कि दरवाजे का ताला खुला हुआ है और तीनों मूर्तियों में से माता जानकी की मूर्ति गायब है। उन्होंने बताया कि मूर्ति का वजन छह किलो है और यह लगभग 300 वर्ष पुरानी है। चोरी मूर्ति की कीमत दो करोड़ से अधिक है। चोर दान पेटिका भी उठा ले गए। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
पहले भी हो चुकी है मंदिर में चोरी
रामजानकी मंदिर से चोरी हुई माता जानकी के अष्टधातु की मूर्ति के चोरी होने की सूचना मिलते ही मंदिर में भीड़ जमा हो गयी। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि वर्षों पुरानी अष्टधातु की मूर्ति को चोर बड़े ही आसानी से चुरा ले गए। मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 27 जनवरी को मंदिर के दानपात्र से तीस हजार रुपये व मोबाइल चोरी हुआ था। घटना की तहरीर महंत बालमुकुंद दास द्वारा थाने पर दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।