{"_id":"5c02d7d5bdec221c8f68b949","slug":"141543690197-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार पर गुस्साए कर्मचारियों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार पर गुस्साए कर्मचारियों ने किया सड़क जाम
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार से नाराज कर्मियों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सिंचाई खंड द्वितीय के कर्मचारियों ने शनिवार को एक ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए फरेंदा मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम समाप्त कराया। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय को ज्ञापन सौंपकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कर्मचारी अमित कुमार यादव ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एक ठेकेदार द्वारा पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर जानमाल की धमकी दी। उन्होंने ठेकेदार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। यह देख कार्यालय के कर्मचारियों उसका विरोध किया तो वह मौका देख भाग गया। कर्मचारियों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की। साथ ही अधिशासी अभियंता से कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग भी की।
इस मौके पर अमित कुमार यादव, राणा सिंह, अमरजीत पटेल, जनार्दन वर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, उदय वास पटेल, सुनील सिंह, सुभाष चंद्र, बेचन प्रसाद, रामसुभग, देवी शरण मिश्रा, विशाल सिंह, बेचई यादव, सुनीता, रामदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।