फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‘बच्चों की सुरक्षा व विकास की हो शिक्षा की व्यवस्था’

‘बच्चों की सुरक्षा व विकास की हो शिक्षा की व्यवस्था’

Thu, 04 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
‘बच्चों की सुरक्षा व विकास की हो शिक्षा की व्यवस्था’
‘बच्चों की सुरक्षा व विकास की हो शिक्षा व्यवस्था’
विज्ञापन

बच्चों की तस्करी की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर मानव एवं बाल तस्करी पर रोकथाम के लिए मानव सेवा संस्थान की तरफ से क्षेत्र के एक होटल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बाल अपराध रोकने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा व सर्वांगीण विकास के लिए व्यवस्था किए जाने पर चर्चा की गई।
इसका उद्घाटन एसडीएम नौतनवां मदन कुमार, डिप्टी कमांडेंट एसएसबी एसपी टोन्ड, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सुधीर त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विनोद तिवारी, चाइल्ड केयर महराजगंज के ओमकार त्रिपाठी, डीपीओ ध्रुव चंद त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। संस्थान के अध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं विकास के लिए शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके। सीमावर्ती क्षेत्र में मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

एसडीएम नौतनवां ने कहा कि मानव ट्रैफिकिंग का मतलब एक से दूसरे जगह तक ले जाने की प्रक्रिया होती है। इसलिए हमें किशोर न्याय व बच्चों की देखरेख व संरक्षण के पहलुओं का अध्ययन करना होगा। उन्होंने कहा हाल के दिनों में कई ऐेसी घटनाएं सामने आईं, जिसमें बच्चों को प्रलोभन देकर दूसरी जगह ले जाया गया। इसमें कई तरह से बच्चों को उत्पीड़ित किया जाता है। शारीरिक, भावनात्मक एवं यौन उत्पीड़न आदि से जुड़े मामले अक्सर सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में मानव व्यापार की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। चूंकि सीमा क्षेत्र में पहचान को लेकर कई तरह की समस्याएं होती हैं। उन्होंने बाल संरक्षण कार्यक्रम व किशोर न्याय के बारे में चर्चा की। कहा कि मानव तस्करी सिर्फ नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर कोतवाल सोनौली आनंद कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी सोनौली सतीश सिंह, एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार, इंस्पेक्टर बेलहिया बीर बहादुर थापा, व्यापार मंडल के तहसील इकाई के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, बबलू सिंह, विजय रौनियार, बेचन प्रसाद, आमिर आलम, प्रदीप नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed