फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भारत में प्रवेश करने की फिराक में दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान

भारत में प्रवेश करने की फिराक में दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान

Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भारत में प्रवेश करने की फिराक में दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान
nepal border

विज्ञापन


सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा से मात्र 26 किमी दूर नेपाल के रूपनदेही जिले के बुटवल में दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमानों की मौजूदगी ने सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की चिताएं बढ़ा दी है। इनकी भारत में घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है और पूछताछ के बाद ही उसे भारत में प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। संदिग्ध लोगों को सीमा से ही वापस लौटा दिया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसबी ने एक रोहिंग्या शरणार्थी दंपती को पूछताछ के बाद वापस नेपाल लौटा दिया था।

एसएसबी सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश से काफी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गए हैं। इनमें से करीब दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमानों ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के लिए बुटवल में डेरा डाल रखा रखा है। वे यहां विभिन्न होटलों और लॉज में ठहरे हुए हैं। वे मौका मिलते ही सीमा पार कर भारत में आना चाहते हैं। इसकी सूचना मिलते ही सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों भी सतर्क हो गई हैं। एसएसबी और पुलिस के जवान पगडंडी रास्तों पर भी कड़ी निगाह रखे हुए हैं। नेपाल से घुसपैठ की अधिकांश घटनाएं पगडंडियों के रास्ते ही होती है। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सोनौली नव कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल से आने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। पगडंडी रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सीओ डॉक्टर धमेंद्र यादव ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed