फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाइक व कार की टक्कर में पांच घायल

बाइक व कार की टक्कर में पांच घायल

Wed, 06 Mar 2019 11:41 PM IST
Maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
बाइक व कार की टक्कर में पांच घायल
डेमो - फोटो : डेमो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर बाईपास के ओवरब्रिज पर बुधवार की शाम छह बजे एक कार और बाइक में आमने सामने से टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। कार फरेंदा की तरफ से आ रही थी। जबकि बाइक सवार कोल्हुई की तरफ से जा रहा था। वह जैसे ही मोहनापुर बाईपास के ओवरब्रिज पर पहुंचा तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक व एक महिला एक बच्चा घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। पुलिस की सहायता से घायल सुनील (21) निवासी मनिकापुर, माया (37) निवासी पुरंदरपुर, संजीत (6) निवासी पुरंदरपुर, सुधीर (18) निवासी धानी ढ़ाला, राधो (28) निवासी जनकपुर कोठी कंपियरगंज को इलाज के लिए बनकटी अस्पताल ले जाया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। कार चालक को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed