{"_id":"5c44beb8bdec2273a67c9208","slug":"131548009144-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकते मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकते मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटकते मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौलिया के टोला गुलरभार के पूरब दिशा की तरफ सिवान में गन्ने के खेत के पास रविवार को सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों को शीशम के पेड़ से महिला का शव लटकते हुए दिखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मृतका के घर और स्थानीय पुलिस को दी। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रमिला देवी (35) पत्नी बलिराम पासवान मूल रूप से जनपद कुशीनगर थाना पिपरा, गांव पाडेय छपरा की रहने वाली थीं। वह अपने मायके पिता छेदी पासवान के घर निचलौल थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौलिया के टोला गुलरभार में रहती थीं। उनसे तीन बच्चे खुशी (7), निकिल (5), साधनी (3) हैं। पति बलीराम पासवान गांव पांडेय छपरा में ही रहकर प्राइवेट काम करते हैं। प्रमिला काफी दिन पहले ससुराल पांडेय छपरा में अपनी पति से मिलने अपने बच्चों के साथ गई थीं लेकिन वहां कुछ विवाद के बाद वह अपने मायके में पिता के घर रहकर अपने बच्चों का देखभाल करती थीं। रविवार को गांव के बाहरी छोर पर स्थित गन्ने के खेत के किनारे लगे शीशम के पेड़ से गले में गमछा के सहारे बंधे शव को लोगों ने लटकते देखा। लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची प्रमिला की बड़ी बहन उर्मिला और अन्य परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई। परिजनों का कहना था कि प्रमिला के चेहरे पर काले निशान पड़े हुए थे।
उपनिरीक्षक मुनीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।