फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 09 Mar 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो

विज्ञापन
सोनौली (महराजगंगज)। भारत नेपाल सरहद से सटे गांव फरेंदी तिवारी के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति के पास से चार किलो 100 ग्राम हेरोईन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत चार करोड़ रूपये आंकी गई है।

शुक्रवार की दोपहर सोनौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हेरोईन की एक खेप लेकर नेपाल से आ रहा है, जिस पर पुलिस ने काली मंदिर के निकट घेरा बंदी कर उसकी प्रतीक्षा करने लगी और थोड़ी ही देर में नेपाल से आते हुए एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया और जांच में उसके पास से चार किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम हबीब पुत्र हुसैनी निवासी माधव रामनगर कोतवाली सोनौली बताया। सोनौली कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकडे़ गए व्यक्ति की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग चार करोड़ रुपए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed