फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पैतालीस लाख की हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार

पैतालीस लाख की हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2019 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पैतालीस लाख की हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार
45 लाख की हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली(महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक के पास मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 45 लाख रुपये है।

सोमवार की शाम एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार और सोनौली के चौकी प्रभारी विनोद कुमार राय संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सोनौली बस डिपो के पास एक होटल के पीछे पगडंडी से एक युवक स्कूटी से नेपाल जा रहा था। संदेह होने पर टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम महबूब पठान गांव भलवारी वार्ड-सात नगर पालिका तिलोत्तमा थाना मंगलापुर रूपनंदेही नेपाल बताया। कोतवाल विजय राज सिह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed