{"_id":"5c3e1df7bdec2273a13551a6","slug":"121547574775-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटने के बाद पकडी जाती लकडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटने के बाद पकडी जाती लकडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात बोटा सागौन की लकड़ी बरामद
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में लकड़ियों की कटान रुक नहीं रही है। सोमवार की रात पकडी रेंज के महलगंज बीट से वन टीम को रात्रि गश्त के दौरान सात बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई। 14 जनवरी को कोल्हुई पुलिस ने पांच बोटा साखू बरामद किया था। उधर, लक्ष्मीपुर रेंज में पेड काटने के दौरान वन विभाग की टीम को देखकर लकड़ी काटने वाले फरार हो गए।
पकड़ी रेंजर ओपी मिश्रा बताया कि वन टीम के साथ सोमवार की रात गस्त के दौरान महलगंज बीट में सात बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई। लेकिन लकड़ी काटने वाले फरार हो गए। वहीं प्रशिक्षु डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि जंगल में पेड काटने के दौरान वन विभाग की टीम पहुंची तो पेड़ काटने वाले फरार हो गए। वन काटान पर रोक लगने के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। टीम जंगल में जांच में जुटी है। वन कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं।
20 बोटा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 20 बोटा लकड़ी के साथ जयहिंद निवासी बरवाराजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल राम दवन मौर्य ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरगदवा राजा टोला बरईपट्टी के आम के बगीचे में कुछ लकड़ी छिपाकर रखी गई है। पुलिस टीम ने छापेमारी की तो 20 बोटे लकड़ी बरामद हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी जयहिंद निवासी बरवाराजा टोला बरईपट्टी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।