फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मौत जली महिला

मौत जली महिला

Tue, 25 Dec 2018 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मौत जली महिला
संदिग्ध हाल में जली महिला की मौत
विज्ञापन

रविवार की शाम बंद कमरे में झुलस गई थी
घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला था
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। मधुकरपुर महदेवा गांव में रविवार को संदिग्ध हाल जली महिला की देर रात में इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। महिला की मौत जानकारी मिलने पर बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा निवासी दुर्गेश की पत्नी सोनमती (35) रविवार को अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। पति भी तीन दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। शाम करीब चार बजे सोनमती ने अपने दोनों बच्चों को घर के बाहर भेज दिया और कमरे में खुद को बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से धुआं निकलते देख गांव के लोग आ गए। कमरे के अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा महिला धू धू कर जल रही है। किसी तरह आग बुझाई गयी। तब तक महिला काफी जल चुकी थी। ग्रामीणों की सहायता से महिला को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां देर रात में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed