{"_id":"6a9dbd569e5afc79f10d7713","slug":"two-women-assaulted-in-a-dispute-over-vehicle-parking-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156658-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाहन खड़े करने के विवाद में दो महिलाओं से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाहन खड़े करने के विवाद में दो महिलाओं से मारपीट
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार (लोहरा) में दरवाजे पर वाहन खड़े करने के पुराने विवाद ने शनिवार की रात तूल पकड़ लिया। दो महिलाओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, अभद्रता करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने रविवार को अतरौलिया थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी सरिता गौड़ पत्नी अनूप गौड़ और उनकी जेठानी पूजा गौड़ का आरोप है कि आरोपी आए दिन उनके दरवाजे के सामने वाहन खड़े कर देते हैं। हटाने के लिए कहने पर गाली-गलौज करते हैं। आरोप है कि पांच सितंबर की रात करीब नौ बजे सुभासपा के प्रदेश महासचिव रमेश गौड़, उनके पिता बैजू उर्फ बैजनाथ गौड़, पुत्र विकास गौड़ और पत्नी चिंता गौड़ उनके दरवाजे पर पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लात-घूंसों और डंडों से पिटाई की। सूचना पर रात में डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान भी आरोपियों ने धमकी दी।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि छह सितंबर की सुबह करीब चार बजे शौच के लिए जाते समय अभद्रता की। महिलाओं ने बताया कि उनके घर इस समय पुरुष सदस्य नहीं है। इस कारण भय लग रहा है। दोनों महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपों को मनगढ़ंत बताया
आरोपी सुभासपा नेता रमेश गौड़ ने बताया कि लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। वे अपनी गाड़ी को अपने घर में ही खड़ी करते हैं, कभी-कभी गाड़ी आगे-पीछे हो जाती है। उन्होंने इन महिलाओं के आरोपों को मनगढ़ंत बताया।
महिलाओं की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है और इसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र नाथ दुबे, थानाध्यक्ष।