फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कार की टक्कर से नर्सरी के छात्र की मौत

कार की टक्कर से नर्सरी के छात्र की मौत

Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से नर्सरी के छात्र की मौत
death

विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा रसुलपुर चौराहे के पास फरेंदा महराजगंज रोड पर कार की टक्कर से नर्सरी के छात्र की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। मासूम की मौत पर परिजन गम डूब गए। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था।

रविवार को पिपरा रसुलपुर के रहने वाले मुन्ना का बेटा नीतिश चौराहे पर रोड के किनारे खेल रहा था। फरेंदा की ओर से आ रही कार ने अंनियंत्रित होकर नीतिश (7 ) को टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर तड़फ कर दम तोड़ दिया। मृत बच्चे के पिता मुन्ना ने बताया कि बेटा नर्सरी में पढ़ता था। पढ़ने में तेज था। मृतक के बड़े भाई कृष्णा और बहन अन्नू का रो रो कर बुरा हाल है। उधर से आते वक्त सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव भी मृतक के परिजनों से मिले। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कार समेत चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed