{"_id":"5bc76a49bdec2269be331879","slug":"111539795529-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की तलाश में सोनौली सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की तलाश में सोनौली सीमा पर अलर्ट
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
indo nepal border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौतनवा (महराजगंज)। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में छेड़खानी, धमकी व हथियार लहराने के आरोपी आशीष पांडेय की तलाश में सोनौली सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। चर्चा के मुताबिक दिल्ली समेत यूपी पुलिस ने आरोपी की तलाश में लुक आउट नोटिस जारी किया है। आरोपी की अंतिम लोकेशन बस्ती में मिली थी। इसलिए पुलिस उसके नेपाल में भाग जाने की भी संभावना जता रही है, जिसको लेकर सोनौली सीमा पर भी पुलिस सतर्क नजर आई। बता दें कि आरोपी आशीष पांडेय लखनऊ का निवासी है। इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर बार्डर पर सतर्कता है। उधर एएसपी आशुतोष शुक्ल ने कहा कि लुक आउट नोटिस की जानकारी नहीं है। वैसे भी इन दिनों त्योहार के मद्देनजर बार्डर क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है।