फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दाऊद का गुर्गा सट्टेबाज नागराज नेपाल में गिरफ्तार

दाऊद का गुर्गा सट्टेबाज नागराज नेपाल में गिरफ्तार

Tue, 26 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दाऊद का गुर्गा सट्टेबाज नागराज नेपाल में गिरफ्तार
सीमा पर चाैकसी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय क्षेत्र का मोस्टवांटेड व नेपाल का चर्चित सट्टेबाज अमृत अग्रवाल उर्फ नागराज को नेपाल की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है, उसकी तलाश नेपाल पुलिस को कई वर्षों से थी। मंगलवार को इस बात की जानकारी अपराध महाशाखा के एसएसपी धीरज प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय क्षेत्र का मोस्टवांटेड व नेपाल का चर्चित सट्टेबाजी का मास्टरमाइंड नागराज को नेपाल अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल की अनेक आपराधिक टीमें इसे विगत डेढ़ वर्षों से तलाश कर रही थी। अमृत अग्रवाल उर्फ नागराज डी ग्रुप (दाऊद इब्राहिम) के लिए काम करता चला आ रहा है। नेपाल की अपराध महाशाखा की विशेष टीम ने शनिवार को इसे पानी पोखरी से गिरफ्तार किया है। नागराज के पास से अपराध टीम को 4 लाख 80 हजार नकद सहित लैपटॉप व अन्य कागजात बरामद मिले हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसने भारतीय क्षेत्र सहित नेपाल की भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे नागरिकता ले रखी है, जिसकी पड़ताल चल रही है। नेपाल में नागराज खेलों में सट्टेबाजी को अंजाम दिया करता था । 2017 के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान वह नेपाल में रहकर ऑनलाइन सट्टेबाजी को अंजाम दे रहा था। जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो वह भारत से फरार हो गया। चल रहे विश्वकप फुटबाल प्रतियोगिता में जब उसकी खोजबीन भारतीय पुलिस ने करनी शुरू की तो एक बार फिर वह नेपाल में प्रवेश कर गया और यही से अपना नेटवर्क चलना शुरू कर दिया। भारत में अपने को सुरक्षित होना न देख नागराज ने नेपाल को ही अपना सुरक्षित ठिकाना बनाना चाहा पर उसे नेपाल की अपराध शाखा ने दबोच लिया।

अपराध महाशाखा के अनुसार नेपाल में आईपीएल क्रिकेट की सट्टेबाजी में इसने धन को तीनगुना करने का आश्वासन दिया और 2 करोड़ 40 लाख रुपये ले भारत फरार हो गया था जिस पर उसके ख़िलाफ़ कई लोगों ने तहरीर दी थी। नागराज को दौड़ का एजेंट भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed