फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चंद्रशेखर हत्याकांड के पर्दाफाश को लेकर डीएम दफ्तर पर धरना

चंद्रशेखर हत्याकांड के पर्दाफाश को लेकर डीएम दफ्तर पर धरना

Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर हत्याकांड के पर्दाफाश को लेकर डीएम दफ्तर पर धरना
महराजगंज। सिसवा कस्बे के चंद्रशेखर हत्याकांड में पुलिस के रवैए से लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। 24 अगस्त की घटना का सुराग लगा पाने में विफल पुलिस के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। हत्याकांड के पर्दाफाश की मांग को लेकर चंद्रशेखर की मां के साथ तमाम लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। शीघ्र पर्दाफाश न होने पर सीएम आवास पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई। आंदोलन को समर्थन में उतरे पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि हत्याकांड का पर्दाफाश करने के बजाए पुलिस खामोश बैठी है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर की मां शांति देवी ने कहा कि हत्यारों को पुलिस पकड़ने के बजाए मामले को उलझाने में लगी है। उसका साथी ईश्वर घटना के बाद से ही पुलिस कस्टडी में है फिर भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पा रही है। इससे साफ है कि पुलिस इस हत्याकांड पर पर्दा डालने में लगी है। अगर पुलिस इस मामले में और लापरवाही की तो सीएम को पुलिस की उदासीनता की कहानी बताई जाएगी। साथ ही सीएम आवास पर आमरण अनशन किया जाएगा। इस घटना की जांच सीबीसीआईडी या फिर किसी अन्य एजेंसी से कराई जाए। अब तो पुलिस से भरोसा उठ रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी रोशन मद्धेशिया ने कहा कि अमित हत्याकांड की तरह चंद्रशेखर हत्याकांड को भी पुलिस दबाने की योजना बना चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका ठीक नहीं है। हत्या के बाद तमाम लोगों को पुलिस ने उठाया लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने पुलिस प्रशासन को निष्क्रिय करार देते हुए दूसरी एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। इस दौरान अमरेंद्र मल्ल, सुरेश मद्धेशिया, अशोक गुप्ता, राधेश्याम मौर्य, राकेश यादव, विष्णु मद्धेशिया, वीरेंद्र, अनिल कुमार, नेहा, मालती, मंजू, सुमित, मीना, रामअधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed