{"_id":"5cd084aebdec2207292554de","slug":"101557169326-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर लाश मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक के किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका
परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के सुधियानी रेलवे ढाले के करीब सोमवार सुबह एक व्यक्ति का लाश मिली। लोगों ने इस बात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन हत्या का आरोप लगाकर घटना की जांच की मांग की है।
श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम धनहा नायक निवासी 50 वर्षीय विशंभर उपाध्याय गांव के एक व्यक्ति के कहने पर केसीसी निकाले थे। लोगों का कहना है कि उस व्यक्ति ने इनसे पूरा रकम भी ले लिया था। बार-बार मांगने के बावजूद रकम नहीं लौटा रहा था। शनिवार को विशंभर रकम मांगने उसके घर गए थे। उनकी कहासुनी भी हो गई और उस व्यक्ति ने विशंभर की बाइक भी छीन ली थी। उसी दिन से वह तनाव में रहते हुए घर से निकले थे। परिजन दो दिन से तलाश कर रहे थे। सोमवार को सुबह सुधियानी ढाला के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे उनकी लाश मिली। शव को देखने से हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। एक हाथ कटा हुआ था और कई जगह चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।