{"_id":"5cab9372bdec22141232015f","slug":"101554748274-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
कोठीभार। ग्राम पैकोली कला में एक वर्ष पहले दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी के घर पर न्यायालय की ओर से जारी कुर्की के आदेश को पुलिस ने चस्पा किया है। साथ ही गांव में मुनादी कराई। ग्राम सभा पेकौली कला निवासी दिनेश यादव पर एक वर्ष पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, मारने-पीटने, जातिसूचक शब्द प्रयोग सहित अन्य धारा के तहत जनवरी-2018 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में 30 मार्च को अपर जिला न्यायाधीश ने फरार आरोपी के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी किया। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह कर रहे हैं। इसोमवार को कोठीभार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने आरोपी के घर उसकी पत्नी और तमाम ग्रामीणों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली। कुर्की नोटिस चस्पा कर उसे न्यायालय में हाजिर होने के लिए गांव में मुनादी कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया गया है।