{"_id":"6a908bdadb724db92b0996c0","slug":"laborer-dies-in-a-scuffle-after-an-argument-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166404-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कहासुनी के बाद मारपीट में मजदूर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कहासुनी के बाद मारपीट में मजदूर की माैत
विज्ञापन
संगासवीं में मारपीट के बाद हुई मौत मामले में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगासवीं में कहासुनी के बाद हुई थी मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मजदूरी से घर लौटते समय आरोपी से हुई थी बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के संगासवीं में मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बिलासपुर में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार संगासवीं-दो निवासी धर्मेंद्र सिंह (42) पुत्र स्वर्गीय प्रकाश सिंह दिहाड़ी-मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जोहड़ में दिहाड़ी लगाने के लिए गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अनूप उर्फ बंटी के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि अनूप ने धर्मेंद्र के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अनूप उर्फ बंटी निजी बस चालक है। बुधवार दोपहर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मारपीट के कारणों का पता लगाने के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। मामले में उस समय नया मोड़ आया जब आरोपी ने कथित तौर पर धर्मेंद्र के गांव के एक युवक को फोन कर बताया कि उसने धर्मेंद्र के साथ मारपीट की है और उसे घर भेज दिया है। युवक ने इसकी जानकारी धर्मेंद्र की मां को दी। इसके बाद परिजन धर्मेंद्र के घर लौटने का इंतजार करने लगे, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद धर्मेंद्र की मां ने गांव के कुछ युवकों के साथ उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद धर्मेंद्र घर से करीब दो किलोमीटर दूर बलोह स्कूल के पास अचेत अवस्था में मिला। परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही तलाई पुलिस हरकत में आई। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनूप उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी का मिलान कर रही है। मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इस पहलू से भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी युवक धर्मेंद्र की पिटाई कर रहा था तो मौके पर कई अन्य लोग मौजूद थे, लेकिन धर्मेंद्र को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। मौके पर डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा भी पहुंचे थे।
कोट
हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटनाक्रम के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर