{"_id":"6a908c90550475e9320c3c8f","slug":"farmer-dies-after-drowning-in-a-water-filled-pit-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156116-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से किसान की मौत
विज्ञापन
मृतक रामनाथ यादव की फाइल फोटो। संवाद
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के घियहां गांव में बुधवार शाम बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किसान रामनाथ यादव (42) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। बृहस्पतिवार को दिल्ली से परिजन के गांव पहुंचे।
घियहां गांव निवासी रामनाथ यादव (42) बुधवार शाम करीब पांच बजे खेत में खाद डालने के बाद घर लौट रहे थे। खेत के पास शौच के बाद वह पानी छूने के लिए गड्ढे के समीप पहुंचे थे। बारिश के कारण गड्ढे में काफी पानी भरा था।
इसी दौरान पैर फिसलने से वह मुंह के बल गड्ढे में गिर गए और गहरे पानी में डूब गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पड़े रामनाथ पर पड़ी। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक एक बेटा और एक बेटी का पिता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद दिल्ली में रह रहे परिवार के अन्य सदस्य भी घर पहुंचे।
परिजन के पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भतीजे संजय यादव ने पुलिस को तहरीर दी है।