{"_id":"5b12dca64f1c1b644d8b45c5","slug":"101527962790-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठमांडू में दबोचे गए तीन हवाला कारोबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काठमांडू में दबोचे गए तीन हवाला कारोबारी
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
नवलपरासी (महराजगंज)। भारत-नेपाल की सीमा पर हवाला का कारोबार कई वर्षों से फल फूल रहा है। नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्रों में हवाला के रुपयों का आदान-प्रदान आसानी से किया जाता है। इसका पता शनिवार को नेपाल की राजधानी में पकड़े गए तीन हवाला कारोबारियों से चला। हवाला कारोबारियों का नेटवर्क भारतीय क्षेत्र गोरखपुर, नौतनवां, सोनौली, ठूठीबारी था। उनसे पूछताछ कर नेपाल पुलिस अहम जानकारी हासिल करने में लगी है।
काठमांडू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विश्वराज पोखरैल ने बताया कि नेपाल की राजधानी काठमांडू के कालीमाटी क्षेत्र से तीन हवाला कारोबारियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। तीनों के कब्जे से 14 तोला सोना व डेढ़ किलोग्राम चांदी और 7 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए लोगों में दीपेश यादव निवासी रौहतट नेपाल, राजन गुप्ता निवासी रौहतट नेपाल व यूपी के गोरखपुर निवासी रोहित पटेल शामिल हैं।