फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crime

मिर्च पाउडर फेंक कर पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट का प्रयास

Fri, 06 Sep 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
मिर्च पाउडर फेंक कर पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट का प्रयास
विज्ञापन

स्टेट बैंक में दो लाख 40 हजार रुपये जमा करने जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
धानी बाजार। किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के मैनेजर से बाइक सवार दो बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर फेंक कर रुपये लूटने का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप से शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 2:45 बजे मैनेजर मनोज यादव बिक्री का दो लाख 40 हजार रुपये लेकर स्कूटी से भारतीय स्टेट बैंक जमा करने जा रहे थे। वह पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर देशी शराब की दुकान के आगे पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी के आगे अपनी बाइक रोक दी। जब तक मनोज कुछ समझ पाते बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया। टोपी और चश्मा पहनने के कारण उनकी आंख में लाल मिर्च पाउडर पूरी तरह नहीं पड़ा। इस बीच मनोज स्कूटी लेकर सड़क के दाहिनी ओर पटरी पर गिर पड़े और उठकर स्कूटी छोड़कर पैदल कस्बे की तरफ शोर मचाते हुए भाग निकले। शोर होने पर बदमाश मौके से भाग निकले। मनोज ने तत्काल घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक परमात्मा अग्रहरि व पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बृजमनगंज गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने में बदमाश असफल रहे। उनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed