फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crime

कमांडेंट का गला दबाने का आरोपी पुलिस को सुपुर्द

Fri, 06 Sep 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
सेकेंड कमांडेंट अमित सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
एसएसबी के सेकेंड कमांडेंट का गला दबाकर लूट की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल (महराजगंज)। छुट्टी पर घर आए एसएसबी के सेकेंड कमांडेंट से गुरुवार की रात गला दबाकर लूट की कोशिश हुई। बैग छीनने में असफल रहने पर बदमाश भागने लगा, जिसे उन्होंने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

निचलौल के हर्रेडीह वार्ड निवासी अमित सिंह सिद्धार्थनगर में एसएसबी के सेकेंड कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। वह चार से आठ सितंबर तक की छुट्टी पर घर आए हैं। गुरुवार की रात वह सिसवां रोड चंडी दुर्गा स्थान के निकट अपने आवास के सामने चार पहिया वाहन रोककर गाड़ी अंदर करने के लिए गेट खोलने के लिए उतरे। गेट खोलकर जैसे ही वापस गाड़ी में बैठे पीछे की सीट पर एक युवक को देख हैरान हो गए। अभी वह कुछ समझ पाते कि युवक उन पर झपट पड़ा और बैग छीनने की कोशिश करने लगा, लेकिन सिंह ने बैग नहीं छोड़ा। इस पर बदमाश अमित सिंह की गला दबाने लगा। कुछ देर तक छीनाझपटी होती रही। इसके बाद भी लूट में सफल नहीं होने पर युवक सेंकेंड कमांडेंट को धक्का देकर भाग निकला। अमित सिंह ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस बीच मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह यादव का कहना है कि युवक ने अपना नाम प्रदीप निवासी जमुई बताया है। सेकेंड कमांडेंट की तहरीर पर केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed