{"_id":"5d38ab6a8ebc3e6ca06b6c5a","slug":"crime-maharajganj-news-gkp3151513193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपन्देही जिले में धर्मपरिवर्तन के विरोध में उतरे हिंदूवादी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपन्देही जिले में धर्मपरिवर्तन के विरोध में उतरे हिंदूवादी संगठन
विज्ञापन
रूपन्देही जिले में धर्मपरिवर्तन के विरोध में उतरे संगठन
जिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली सरहद से सटे रूपन्देही जिले में धर्मपरिवर्तन के विरोध में कुछ संगठन सड़क पर उतर आए हैं। बुधवार को दोपहर में शिव सेना नेपाल और हिंदू स्वरक्षा समिति नेपाल के लोगों ने रूपन्देही के जिलाधिकारी से मिल कर कार्रवाई की मांग की।
शिव सेना नेपाल रूपन्देही के जिलाध्यक्ष विपिन मलिक ने कहा कि जिले में ईसाई मशीनरी तेजी से अपना जाल फैल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रचारक सुकुमवासी बस्ती में हाथों में बाइबिल और पर्चा लेकर धन का प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व 200 दलित परिवारों ने ईसाई धर्म अपना लिया। छह महीने पूर्व बुटवल से दो विदेशी महिलाओं को शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पोखरा में तीन विदेशी नागरिक शिकायत के बाद गिरफ्तार किए गए। उन्होंने कहा कि रूपन्देही जिले में 60 हजार की आबादी में से 24,500 दलित हैं। जिनमें 70 प्रतिशत लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। नेपाल के बुटवल में कई चर्च बन चुके हैं। भैरहवा, बेलहिया, नारायण घाट से बीरगंज के बीच कोपवा, गजेहड़ा, मोतीपुर, तौलिहा स्थानों पर छोटे-छोटे चर्च बने हैं। रूपन्देही के जिलाधिकारी अर्जुन प्रसाद पोखरेल ने बताया कि धर्म परिवर्तन की शिकायत मिली है। मौके पर पुलिस भेजी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-------------
धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन गिरफ्तार
सोनौली। ईसाई धर्म के प्रचार और धर्म परिवर्तन के आरोप में नेपाल की पोखरा पुलिस ने तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पोखरा पुलिस डीएसपी राजकुमार केसी ने बताया कि मंगलवार की शाम पोखरा के बाराही चोक से यो यूसाड निवासी कोरिया और जीरो सेकिया, रेईको सेकिया निवासी जापान को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।