{"_id":"622b7c518c7a424bb34c7bd7","slug":"cremation-of-sixth-days-maharajganj-news-gkp429640829","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन युवक के शव का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन युवक के शव का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सौरहा गांव पहुंचे निर्वाचित विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह, एसडीएम व सीओं स?
- फोटो : MAHARAJGANJ
छठे दिन युवक के शव का हुआ अंतिम संस्कार
- मृतक के घर पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। सौरहा में युवक की मौत के छह दिन बाद प्रशासन की कार्रवाई के आश्वासन पर शुक्रवार को परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन छह दिनों से युवक का शव रखकर घर पर धरने पर बैठे थे।
शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह की मौजूदगी में एसडीएम दिनेश मिश्रा व सीओ सुनील दत्त दूबे ने कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। क्षेत्र के बनहा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
निर्वाचित विधायक ने परिजनों को अहेतुक सहायता राशि देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपए की सहायता दिलाने का आश्वाशन दिया। उन्होंने पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कही। इस दौरान विनोद चौधरी, डॉ. अजय चौधरी, शशिकांत जायसवाल, ग्राम प्रधान समसुज्जोह, महेश जायसवाल, शशिभूषण अग्रहरी, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।