फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cremation grounds were built after spending lakhs... yet cremation is done on the banks of canals.

Maharajganj News: लाखों खर्च कर बने अंत्येष्टि स्थल...फिर भी नहरों के किनारे दाह संस्कार

Thu, 26 Dec 2024 08:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Dec 2024 08:50 AM IST
विज्ञापन
Cremation grounds were built after spending lakhs... yet cremation is done on the banks of canals.
बागापार। सदर ब्लाॅक के ग्राम सभा बागापार में लाखों रुपये खर्च कर बना अंत्येष्टि स्थल (श्मशान घाट) देखरेख एवं जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते बेमतलब साबित हो रहा है। चार वर्ष पूर्व निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन

शव दाह गृह, शांति स्थल, स्वच्छ शौचालय, स्नान घर एवं लकड़ी घर का निर्माण भी पूरा कर दिया गया, लेकिन लोग अंत्येष्टि स्थल तक कैसे पहुंचेंगे, इसके लिए सड़क बनाना जिम्मेदार भूल गए। लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया अंत्येष्टि स्थल बेकार साबित हो रहा है। लोग नहरों के किनारे या फिर गांव से सात किलोमीटर दूर रोहिन नदी पर शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। बागापार में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में चयन किया गया। निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत निधि के खाते से 24.12 लाख की धनराशि सरकार ने अवमुक्त कर दी। योजना के तहत ग्राम पंचायत बागापार के नाई टोला के पास रेहांव नाले पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जिम्मेदारों ने शव दाह स्थल की छत, शांति स्थल के पिलर व छत का निर्माण करा दिया। साथ ही शौचालय व शांति भवन का भी निर्माण करा दिया। विश्वनाथ यादव, अशोक शर्मा, गोलू शर्मा, मधुबन मौर्य, विद्यासागर यादव, वीरेंद्र पासवान, रामहरख का कहना है कि अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। लोग मजबूरी में नहरों के किनारे शव का अंतिम संस्कार करते हैं। इतना ही नहीं अंत्येष्टि स्थल पर पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां लगा हैंडपंप चोर उखाड़ ले गए।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed