{"_id":"66acd734411a54103508051a","slug":"create-awareness-for-protection-and-promotion-of-animals-maharajganj-news-c-206-1-go11002-128182-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पशुओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पशुओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए करें जागरूक
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद विश्वकर्मा ने शुक्रवार को जनपद के उप पशु चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर पशु पालन से जुड़ी शासन की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में पशुधन बीमा योजना, खुरपका, मुंहपका रोग, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि पशु पालकों को पशुधन बीमा योजना के प्रति जागरूक किया जाए। पशुओं का बीमा पशु पालकों के लिए हितकारी है।
बारिश का मौसम चल रहा है। इस मौसम में पशुओं को खुरपका और मुंहपका रोग अधिक होता है। अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जाए। पशुओें को बीमारी से बचाव के लिए पशु पालकों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह, डाॅ. दीनदयाल, डाॅ. विरेंद्र कुमार सिंह, डाॅ. परमात्मा सिंह, डाॅ. सुमित्रा सिंह चौहान, डाॅ. संतोष कुमार जायसवाल, डॉ. रिजवान आंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पशुओं को ईयर टैंग जरूर लगवाएं
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि पशु पालक पशुओं को ईयर टैग जरूर करवाएं। शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पशुओं को ईयर टैंग लगा होना जरूरी है। पशुओं का ईयर टैग आधार नंबर की तरह है। ईयर टैग से पशुओं का पूरा विवरण आसानी से मिल जाता है। पशु चोरी होने या गुम होने पर ढूंढ़ने में ईयर टैग मदद करता है। पशुओं का ईयर टैग मुफ्त है। पशु पालक पशुओं के टीकाकरण के दौरान ही पशु चिकित्सक से कहकर टैग लगवा लें।