{"_id":"6001cda48ebc3e340c4f6b3f","slug":"covid-vaccine-will-be-inject-today-maharajganj-news-gkp381046337","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लगेगा कोरोना रोधी टीका, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लगेगा कोरोना रोधी टीका, तैयारी पूरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड को लेकर प्रेस वार्ता करते डीएम डॉ उज्जवल कुमार।
- फोटो : MAHARAJGANJ
आज लगेगा कोरोना रोधी टीका, तैयारी पूरी
प्रत्येक केंद्र पर 100-100 लोगों को लगेगा टीका, अधिकारी करेंगे निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका 16 जनवरी से तीन केंद्रों पर लगेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कर्मियों के प्रशिक्षण से लेकर स्टोर रूम की सुरक्षा तक सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार सुबह 10 बजे से प्रत्येक सेंटर पर सभी कर्मी समय से उपस्थित होंगे। इसके पहले 12 केंद्र पर टीकाकरण की व्यवस्था थी। लेकिन शासन के निर्देश पर तीन केंद्रों पर टीका लगेगा। निगरानी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
बृजमनगंज, महिला अस्पताल एवं पनियरा सीएचसी पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। टीका लगाने के लिए 10,308 स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण हो चुका है। जिले को 12,470 डोज वैक्सीन मिल चुकी है। प्रत्येक केंद्र पर छह कर्मी टीका लगाने के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस के हवाले है। अगर कोई अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। तीन केंद्रों पर 300 लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। टीकाकरण के बाद निगरानी में रहने के बाद छोड़ा जाएगा।
जिले के जिन तीन केंद्रों पर टीकाकरण होना है। वहां कड़ी सुरक्षा के बीच वाहन से वैक्सीन भेज दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर 100 लोगों को टीका लगना है। लाभार्थियों की संख्या से करीब पांच प्रतिशत ज्यादा वैक्सीन भेजी गई है। जिला स्तरीय स्टोर रूम से वैक्सीन निकलने के बाद ब्लॉक स्तरीय स्टोर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में वैक्सीन रख दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात हैं। कोविड वैक्सीन रखने के लिए आईएलआर पहले ही दो जिला स्तरीय स्टोर में था। शुक्रवार की रात में लखनऊ से 10 फ्रीजर आया। जरूरत के अनुसार इसे ब्लॉक स्तरीय स्टोर में भेजा जाएगा। इस संबंध में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि टीकाकरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी कर्मियों बेहतर ढंग से प्रशिक्षित हैं। पूर्वाभ्यास में सभी कुछ ठीक कर लिया गया है। तीन केंद्रों पर शनिवार को टीका लगेगा। इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
टीकाकरण के पहले पुन: सभी को मिला प्रशिक्षण
महराजगंज। कोविड टीकाकरण शनिवार को होगा। इसे ध्यान में रखते हुए तीन केंद्रों पर काम करने वाले कर्मियों को पुन: प्रशिक्षण दिया गया। शहर के लिए ब्लॉक परिसर में, पनियरा सीएचसी एवं बृजमनगंज सीएचसी में प्रशिक्षण दिया गया।
सदर ब्लॉक में वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक नागेंद्र पांडेय ने आशा, एएनएम, डॉक्टर एवं अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से कार्य करने की जरूरत है। कोविड गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण होगा। सूचनाओं को त्वरित अपडेट करें। समस्या होने पर त्वरित उच्चाधिकारियों को सूचित करें। पनियरा सीएचसी में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पहले मिली जानकारी के अनुसार ही सभी कार्य करने हैं। समय से केंद्र पर पहुंचना है। इसके अलावा उन्होंने अन्य जरूरी जानकारी दी। वहीं, बृजमनगंज सीएचसी में डॉ. विकास एवं संतोष ने कर्मियों को जरूरी जानकारी दी। केंद्र पर होने वाले टीकाकरण की व्यवस्था भी देखी।
फोटो
कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित : डीएम
सभी से सहयोग का आह्वान, को-विन पोर्टल पर दर्ज होगा टीकाकरण का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। पहले फेज में स्वास्थ्य कर्मी, सेकेंड में राजस्व कर्मी व सफाई कर्मी, तीसरे फेज में 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगेगा। 16 जनवरी को तीन केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुुमार ने शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि पहले चरण का टीकाकरण तीन दिन चलेगा। जिले में कोरोना को जागरूकता से कंट्रोल किया गया है। यही कारण है कि सक्रिय केस की संख्या कम है। स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने कहा कि गर्भवतियों व 18 साल से कम के लोगों को टीका नहीं लगेगा। अगर कोई कोविड पॉजिटिव है तो उनको चार से आठ हफ्ते बाद लगेगा। जिसका पोर्टल पर नाम रहेगा, उन्हीं को टीका लगेगा। टीकाकरण की एक-एक जानकारी को-विन पोर्टल पर त्वरित रूप से दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि कोल्ड चेन प्वाइंट पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की जरूरत है। जिन्हें टीक लगना है, उन्हें मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया है। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. आईए अंसारी, संतोष श्रीवास्तव, नागेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
तीन ने जीती कोरोना से जंग
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 1152 सैंपल की जांच में कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। बीते दो दिन से सैंपल की जांच में भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जबकि तीन लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक 5794 केस सामने आ चुके हैं। इसमें सक्रिय केस महज 24 हैं। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 5679 हो चुकी है। वहीं, अब मरने वालो की संख्या 91 है। इन दिनों पॉजिटिव केस कम आ रहे हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लोगों की ओर से सकारात्मक भूमिका निभाने का ही नतीजा रहा कि आज हम कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने की ओर अग्रसर हैं। मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें।