मतगणना स्थल का लिया जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल (महराजगंज)। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतगणना स्थलों का निरीक्षण सोमवार सुबह कमिश्नर व डीआईजी ने किया। इन लोगों ने आरओ व एआरओ को व्यवस्था से संबधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर अनिल कुमार व डीआईजी निलाब्जा ने तहसील में बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। आरओ निचलौल देवेश कुमार गुप्ता से जानकारी ली।
आरओ से बूथ व काउंटिग टेबल के बारे मे पूछा तथा नक्शा देखा। चारों तरफ से घेरने का निर्देश दिया। निचलौल में 19 बूथ बनाये गए हैं। सिसवा में 22 बूथ बनाये जायेगें। तहसीलदार के कार्यालय को स्ट्रांग रूम बनाया गया।
कमिश्नर ने अधिवक्ता संघ हाल व सभागार में बनाये जा रहे गणना स्थल को देखा। आरओ निचलौल ने बताया कि 8 टेबल निचलौल व 8 टेबल सिसवा में काउटिंग के लिये बनाये गये हैं तथा जाली लगाये जायेंगे। इस दौरान तहसीलदार नरेश चंद, थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह मौजूद रहे।