{"_id":"65299fd28f054d89d50e0f56","slug":"cooks-union-staged-a-strike-regarding-six-point-demands-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7615-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना
लखनऊ में एमडीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया संघ ने छह सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मानदेय नहीं मिलने पर रसोइयों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो लखनऊ में एमडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार मार्च से अब तक रसोइयों का मानदेय नहीं दी है। मानदेय नहीं मिलने से सभी रसोइयाें को परेशानी हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार मानदेय जल्द से जल्द भुगतान नहीं करती है तो सभी रसोईया लखनऊ में एमडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
जिलाध्यक्ष बिंदु देवी ने कहा कि रसोइयों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो हम रसोइया आर-पार की लड़ाई लडेंगे। जिला महासचिव सरस्वती देवी ने कहा कि रसोइया विद्यालय की सफाई करने के अलावा मध्याह्न भोजन बनाकर खिलाती हैं, फिर भी सरकार समय से मानदेय का भुगतान नहीं कर रही है। इस दौरान , ज्वाहिर, दुर्गावती, दीनानाथ दुबे, शीला, पुनीता, विजयलाल आदि मौजूद रहे।