फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cooks submitted memorandum to increase honorarium

Maharajganj News: रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cooks submitted memorandum to increase honorarium
कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक करती रसोईया।संवाद
बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के पदाधिकारियों ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपा। इसके पहलेे बैठक कर रसोइयों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि रसोइयों को समय से मानदेय नहीं दिया जाता। इससे परिवार पालन में परेशानी होती है। जबकि रसोइयों की ओर से सफाई के साथ भोजन बनाकर बच्चों को खिलाया जाता है। शासन की ओर से रसोइयों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रसोइयों को फार्म भरने वाली व्यवस्था को समाप्त किया जाय। इससे हर साल रसोइयों को परेशानी होती है। मई और जून का भी मानदेय दिया जाय।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने कहा कि रसोइयों का समय-समय पर प्रशिक्षण होना चाहिए। पाल्य की व्यवस्था को समाप्त करते हुए रसोइयों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। प्रत्येक माह रसोइयों को समय से मानदेय दिया जाय। इस मौके पर सरस्वती, जवाहिर कन्नौजिया, कौशिल्या, रीता, दीनानाथ दूबे, अनीता, उषा, शीला, आरती, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed