फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   construction work

Maharajganj News: नाले का गड्ढा बना जानलेवा, सुस्त गति से हो रहा काम

Sat, 17 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
construction work
महराजगंज। शहर में फरेंदा रोड से होकर जाने पर जिला उद्योग चौराहा मिलता है। यहां उद्योग कार्यालय से आगे बढ़ने पर सड़क के किनारे नाला बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया है। करीब एक सप्ताह से काम में तेजी नहीं दिख रही है। सड़क के एक किनारे गड्ढा खोदा गया है। जाने में परेशानी के साथ ही दुकानदारों की आय भी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सुस्त गति से हो रहे काम के कारण आने वाले दिनों में समस्या हो सकती है। अगर तेज बारिश हो गई तो गड्ढे में पानी भर जाएगा और काम भी नहीं हो सकेगा। शुक्रवार को जिला उद्योग कार्यालय के सामने नाली की खोदाई कुछ दूर तक हुई थी। नाली के ऊपर लकड़ी की सीढ़ी रखी हुई थी। उसी से होकर लोग गुजर रहे थे। गुरजने के दौरान डर लग रहा था कि कहीं गहरे नाले में न गिर जाएं। खैर किसी तरह से लोगों ने नाले को पार किया। एक मजदूर नीचे बैठकर काम कर रहा था। आसपास के लोगों के अनुसार नाला निर्माण में कुछ खास तेजी नहीं दिख रही है। 250 मीटर नाले सहित अन्य जरूरी कार्यों को मिलाकर करीब 55 लाख खर्च होने हैं। जून के अंत में काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान हालत देखकर लग रहा है कि काम जल्दी पूरा नहीं हो पाएगा। सड़क से होकर गुजर रहे जितेंद्र तिवारी ने बताया कि काम इसी तरह से होता रहा तो बारिश आने पर समस्या बढ़ जाएगी। यह कहते हुए उन्होंने अधिकारियों को लापरवाह करार दिया।
विज्ञापन

------------------
चार दिन से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। काम की गति कुछ खास तेज नहीं दिख रही है। बारिश हो गई तो समस्या झेलनी पडे़गी। एक दिन पहले एक ग्राहक नाले में गिरने से बच गए। दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मन जायसवाल, व्यवसायी
------------
नाला बनने से फायदा यह होगा कि इस बार जलभराव नहीं होगा। पानी आसानी से निकल जाएगा, लेकिन बारिश हो गई तो सब बेकार हो जाएगा। काम तेजी से कराने की जरूरत है।


-राहुल पटेल, व्यवसायी
---------------------
नाले की खोदाई हो जाने से गाड़ी उस पर नहीं हो पा रही है। काम को जल्दी कराए जाने की जरूरत है। रात में आने जाने दौरान ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है।

-अभिषेक विश्वकर्मा, शास्त्री नगर
-----------------
गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। काम तेजी नहीं दिख रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि काम जल्दी समाप्त नहीं होगा। समस्या पर अधिकारी गंभीर नहीं है।
-तुषार चौहान, शास्त्री नगर

----------------------
कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बरसात में पानी की निकासी बेहतर ढंग से हो सकेगी। जलभराव नहीं होगा। जून के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।
अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed