फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction of toilets in 17 villages affected

17 गांवों में शौचालयों का निर्माण प्रभावित

Thu, 07 Jun 2018 12:29 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 07 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Construction of toilets in 17 villages affected
17 गांवों में शौचालयों का निर्माण प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शौचालयों के निर्माण व अन्य योजनाओं मंे हुई प्रगति की जानकारी के लिए लगाए गए अधिकारियों की रिपोर्ट में स्वच्छता अभियान के हकीकत की पोल खुल गई है। एक जून को जिले भर में 136 अधिकारियों ने शौचालयों के निर्माण के अलावा  पेयजल, पेंशन सहित अन्य योजनाओं में हुई प्रगति की जांच की। जांच के दौरान 17 गांव ऐसे मिले, जहां रकम की कमी के कारण शौचालयों के निर्माण की प्रगति काफी धीमी मिली।             
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर जिले के 136 अधिकारियों ने एक जून को जिले के 136 गांवों में विभिन्न योजनाओं के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें 17 गांव ऐसे मिले, जहां धनाभाव के कारण शौचालयों के निर्माण की गति प्रभावित मिली। परियोजना निदेशक राज करन पाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को 2 अक्टूबर 2018 तक खुले में शौच मुक्त करना है। शौचालय निर्र्माण में धनाभाव होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि तत्काल धन भेजकर शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान गांवों में कुल 277 हैंडपंप रिबोर योग्य व 197 हैंडपंप खराब मिले। खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जिम्मेदारी प्रभारी डीडीओ को सौंपी गई है। खराब हैंडपंपों को 10 जून ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। पेंशन व अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। जांच में 110 स्थानों पर अतिक्रमण और पेंशन से संबंधित 58 मामले सामने आए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed