फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Constable accused of beating his wife, FIR lodged

Maharajganj News: कांस्टेबल पर पत्नी की पिटाई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of beating his wife, FIR lodged
पत्नी ने दूसरी महिला के साथ संबंध रखने के कारण मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन


महराजगंज। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल लालमन यादव पर उनकी पत्नी सबिता देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सबिता देवी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कहा कि उनके पति दूसरी महिला से संबंध रखने के कारण उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।




सबिता देवी ने बताया कि उनके पति लालमन यादव उन्हें बाइक पर बैठाकर देवरिया जिले के बहोरपुर गांव स्थित उनके पैतृक घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में रामपुरवां क्षेत्र में उन्होंने अचानक बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने बाइक रोकी और लात-घूंसे से बुरी तरह पीटकर सबिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान लालमन यादव ने भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी। सबिता का आरोप है कि पति के दूसरी औरत से संबंध हैं इसलिए उनके साथ ऐसा क्रूर व्यवहार कर रहे हैं। सबिता मूल रूप से देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बहोरपुर गांव की हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी लालमन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed