फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consecration ceremony of the Radha-Krishna idols concluded.

Maharajganj News: राधा-कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Mon, 21 Sep 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Consecration ceremony of the Radha-Krishna idols concluded.
निचलौल। क्षेत्र के ग्रामसभा हरदी स्थित शंकर-पार्वती मंदिर परिसर में शनिवार को राधा-कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। इसके साथ ही आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम का समापन हुआ। शाम को महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले शुक्रवार दोपहर गांव की आदर्श कीर्तन समाज मंडली की ओर से एक दिवसीय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित होने से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। मंदिर के पुजारी बलदेव गिरी ने बताया कि मंदिर में पहले राधा-कृष्ण की प्रतिमा नहीं थी। ग्रामीणों और समाजसेवियों के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना कर धार्मिक आयोजन कराया गया। प्रतिमा की व्यवस्था में प्रमोद पटेल और महाप्रसाद भंडारे के आयोजन में समाजसेवी नवनीता पटेल की प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान राधा-कृष्ण पटेल, दीनबंधु, सुनील कसौधन, पप्पू पटेल, ज्ञान शर्मा और घूरई यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed