{"_id":"611164298ebc3e73d357f1ca","slug":"congressmen-demonstrated-by-riding-on-bullock-cart-maharajganj-news-gkp405014481","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी पर सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी पर सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी चौराहे पर बैलगाड़ी यात्रा निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
बैलगाड़ी पर सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को क्रांति दिवस के अवसर पर नगर में बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला परिषद मार्केट में पहुंचकर गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक आमजन से जुड़ी समस्याओं को दूर नहीं कराया जाएगा तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अत्याचार आदि चरम पर है। जनता त्रस्त है। अनुसूचित प्रकोष्ठ के निदेशक आलोक प्रसाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सभी मुद्दों पर विफल साबित हो रही है।
जिला उपाध्यक्ष गामा प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस दौरान शिवेश मणि, जयप्रकाश शही, भरत भुआल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पाल, शरदेंदु पांडेय, विधि नरायन वर्मा, चंद्रजीत भारती, पूर्णवासी यादव, चौधरी प्रभुनाथ सागर, अभिमन्यु सिंह, रामफल, गोपाल शाही, राकेश गुप्ता, नूर आलम, विराज वीर अभिमन्यु, जग्गू प्रसाद आदि मौजूद रहे। परतावल में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया। निचलौल तहसील में भी किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों व भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान विनोद यादव समेत अन्य ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।