फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress takes out 'Sadbuddhi Padyatra' (march for wisdom) over the Ram Mandir donation theft case.

Maharajganj News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा

Wed, 08 Jul 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Congress takes out 'Sadbuddhi Padyatra' (march for wisdom) over the Ram Mandir donation theft case.
शुद्धि बुद्धि पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। 
दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों लगाए नारे, भाजपा सरकार को घेरा
विज्ञापन

महराजगंज। नौतनवा में मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। यह यात्रा मुडली चौराहे से शुरू होकर बुद्ध के ननिहाल देवदह स्थित बुढ़िया माई स्थान पहुंची, जहां प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के लिए श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने तथा संबंधित लोगों को सद्बुद्धि प्रदान होने की कामना के साथ यह पदयात्रा आयोजित की गई है।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी ने कहा कि यदि चढ़ावे के दुरुपयोग के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवदह स्थित बुढ़िया माई स्थान पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। देवदह विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट सहित सभी पदयात्रियों का स्वागत किया तथा उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पदयात्रा से पूर्व आयोजित सभा की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने की जबकि संचालन नव नियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉ. रामनारायण चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला, जिला महासचिव दिग्विजय पटेल, अनुसूचित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, अल्पसंख्यक अध्यक्ष निहाल इराकी, लालू यादव, श्यामकरण पासवान, मनोज गौतम, हरिलाल राही, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मौर्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed