फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress President Kharge said in Maharajganj Our fight is not with Modi Yogi this fight is between two ideolo

खरगे बोले: 'मोदी-योगी से नहीं, हमारी लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच'; BJP के 400 पार के नारे का बताया ऐसा मतलब

Tue, 14 May 2024 06:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 May 2024 06:37 PM IST
सार

खरगे ने कहा कि भाजपा 400 सीट इसलिए चाह रही है कि ताकि वह संविधान बदल कर लोकतंत्र को खत्म कर दे। कहा कि यह क्षेत्र भगवान बुद्ध का ननिहाल है जहां दो हजार छह सौ वर्ष पहले लोकतंत्र था, आप लोगों से बेहतर लोकतंत्र के महत्व को कौन जानता है, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि गठबंधन के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को जरूर जिताएं।

विज्ञापन
Congress President Kharge said in Maharajganj Our fight is not with Modi Yogi this fight is between two ideolo
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की। वे जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान में इंडिया गठबंधन उम्मीदवार कांग्रेस विधायक वीरेद्र चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मोदी योगी से नहीं है, यह लड़ाई दो विचार धाराओं के बीच की है। एक विचारधारा देश को कुछ उद्योगपतियों के हाथ गिरवी रखकर गरीब और मध्यम वर्ग को गुलाम बनाना चाहती है जबकि हम देश और देशवासियों को बचाना चाहते हैं। हमारी विचारधारा नेहरू, गांधी, पटेल के बनाए देश को बचाने की है। उनकी उसे खत्म करने की है। वे अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देते हैं। हम गरीबों, किसानों की मदद करते हैं, उनका कर्ज माफ करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पांच गारंटी है जो युवाओं को नौकरी, महिलाओं के खाते में साल में एक लाख, कर्ज माफी और बेरोजगार युवकों के अप्रेंटिस सुनिश्चित करती है। इसके इतर भाजपा की गारंटी नफरत और भाईचारे को खत्म करने की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने काम पर नहीं राम, मुसलमान, पाकिस्तान और हिंदू को खतरे में कहकर वोट मांगती है।

विज्ञापन

खरगे ने कहा कि भाजपा 400 सीट इसलिए चाह रही है कि ताकि वह संविधान बदल कर लोकतंत्र को खत्म कर दे। कहा कि यह क्षेत्र भगवान बुद्ध का ननिहाल है जहां दो हजार छह सौ वर्ष पहले लोकतंत्र था, आप लोगों से बेहतर लोकतंत्र के महत्व को कौन जानता है, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि गठबंधन के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को जरूर जिताएं। उन्होंने कहा कि यह धरती संविधान सभा सदस्य रहे शिब्बन लाल सक्सेना, वीर बहादुर सिंह, हर्षवर्धन जैसे विकास पुरुषों की रही है। इनकी रिक्तियां निश्चित ही वीरेंद्र चौधरी पूरी कर सकते हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार खासकर पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में करोड़ों खर्च कर निवेशकों का मेला लगता है। सरकार का अरबों निवेश का दावा भी रहता है लेकिन वह दिखता कहीं नहीं। उन्होंने कहा कि यह कैसा निवेश है जो पूर्वांचल की एक एक करके बंद होती जा रही चीनी मिलों का उद्धार तक नहीं कर सकी। नतीजा कभी चीनी का कटोरा कहे जाने वाले पूर्वांचल से चीनी ही समाप्त हो गई।

सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनना तय है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि महराजगंज से गठबंधन उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को जिताकर गठबंधन सरकार के गठन में अपनी भागी दारी सुनिश्चित करें। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने भाजपा सरकार की बिफलता की लंबी सूची गिनाते हुए कहा कि इस सरकार का अब बने रहना देश हित में नहीं है।

कार्यक्रम में डुमरियागंज के पूर्व सांसद मो. मुकीम, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, बस्ती के पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य राम अवध सिंह, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, सुदामा प्रसाद, सपा नेता निर्मेश मंगल, अमरेंद्र निषाद, सपा जिलाध्यक्ष विद्दा सागर यादव, आप जिलाध्यक्ष राम कुमार पटेल, मनौवर हुसेन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed