फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   congress organized dharna

नोटबंदी के खिलाफ धरना दिया

Sun, 08 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 08 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
congress organized dharna
शनिवार को नगर के सक्सेना चौराहे पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। महंगाई और नोट बंदी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कांग्रेसियों ने नगर के चौराहे पर धरना देकर नोट बंदी से उपजी समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कहा कि कालाधन लाने के नाम पर देश की जनता को लाइन में खड़ा कर दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने भाजपा के केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को कालाधन के नाम पर जमकर परेशान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जो 50 दिन हालात को काबू करने के लिये मांगे थे वह समाप्त हो गया लेकिन देश की जनता अभी भी बैंक के सामने लाइन में खड़ी है। तराई के इस जिले में भी नोट बंदी से किसान काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस जिला महासचिव तलत अजीज ने कहा कि दो लोगों को पकड़ने के लिए हजारों लोगों को लाइन में खड़ा कराने को अन्याय बताया। कहा कि कालाधन पकड़ने के नाम पर देश की जनता को समस्याओं के जाल में जकड़ दिया गया है। प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता का केंद्र सरकार की नीतियों से भरोसा उठ गया है। महंगाई चरम पर पहुंचती जा रही है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं से आंखें बंद कर ली है। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र भी किसानों की परेशानियों के लिए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, उपाध्यक्ष जाहिर खान, गोपाल शाही, अफजल अब्बासी, बिनोद सिंह, प्रदीप पांडेय, शिवेन्द्र सिंह, नूर आलम, विधि नारायण वर्मा, वीरेंद्र पांडेय, विनोद यादव, किरन जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष सिसवा रिजवान अंसारी, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, बिनय तिवारी, सतेंदु पांडेय देवेंद्र उपाध्य नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, राजेंद्र यादव, देवेंद्र उपाध्याय, विजय अंगारा त्रियुगी पटेल, सिराजुद्दीन, अर्जुन सहानी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed