फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   congress and aap opposes centre

केंद्र के विरोध में उतरीं कांग्रेस और 'आप'

Fri, 04 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
congress and aap opposes centre
सक्सेना चौराहे पर केन्द्र सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/फरेंदा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लेने से नाराज कांग्रेस और 'आप' नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसियों ने सक्सेना चौराहे पर बैठक कर केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ आरोपों की बौछार कर दी। पीएम का पुतला जलाया और मार्ग जाम कर दिया। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन


 कांग्रेस नेताओं का कहना था कि बुधवार को दिल्ली में पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की कथित आत्महत्या के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को दो बार हिरासत में ले लिया था।  जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार यह भूल गई है कि भारत लोकतांत्रिक देश है। कहा कि पूर्व सैनिक ने वन रैंक वन पेंशन के लिए शहीद हो गया लेकिन केंद्र सरकार विपक्षियों पर प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ही इशारे पर दिल्ली पुलिस पीड़ित परिवार के साथ भी अन्याय कर रही है। प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह, अख्तर अब्बासी, गोपालशाही, विधिनारायण वर्मा, विनोद तिवारी, अफजल, वसीम खान, नूर आलम, त्रियुगी पटेल, विजय कुमार, शिव शंकर वर्मा, सुशील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फरेंदा में र्यकर्ताओ ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और कस्बे में भ्रमण कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए केंद्र की नीतियों को किसान विरोधी बताया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान और जवान विरोधी हैं। रामकिशुन ग्रेवाल के परिवार के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा पंजीकृत किया जाए। कृष्ण शंकर उपाध्याय व रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण लोग आत्म हत्या को मजबूर हो रहे है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामनरायन पांडेय, कोइल, शमशेर अली, इस्तकलाल, रब्बानी खान, विनोद मौर्या, कमाल खान, बृजेश यादव, अब्दुल रउफ आदि रहे। आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कहा कि मोदी सरकार ने परोक्ष रूप से देश में आपात काल लागू कर दिया है। जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि मोदी सरकार अब पूरी तरह से तानाशाही पर आमादा है।


गैर बीजेपी सरकारों के साथ आपातकालीन हथकंडे अपना रही है। हद तो यहां तक हो गई कि उप मुख्यमंत्री को भी हिरासत में ले लिया गया। रामकुमार पटेल ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। संवैधानिक इकाइयों का कानून व्यवस्था के आड़ में दमन कर रही है। केएम अग्रवाल, विजय अग्रहरि, रामप्रकाश पटेल, ज्ञानेन्द्र पाल, जयप्रकाश पटेल, राममिलन वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed