{"_id":"623771615fa8b122dc6db09a","slug":"conflict-with-security-forces-during-going-to-nepal-maharajganj-news-gkp43048865","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन नेपाल जाने के दौरान सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक, पुलिस की पिटाई से पांच युवक घायल, कोतवाली का घेराव कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन नेपाल जाने के दौरान सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक, पुलिस की पिटाई से पांच युवक घायल, कोतवाली का घेराव कर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन नेपाल जाने के दौरान सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक, पुलिस की पिटाई से पांच युवक घायल, कोतवाली का घेराव कर की नारेबाजी
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों से कुछ लोगों की सीमा पार करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि एसएसबी जवानों ने कस्बे में कुछ लोगों का मारापीटा, जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय कस्बे के लोग उग्र हो गए और कोतवाली परिसर का घेराव कर सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
होली के दिन ठूठीबारी कस्बे के कुछ युवक पगडंडी के रास्ते भारतीय क्षेत्र से नेपाल की तरफ जा रहे थे। ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवानों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भीड़ भगाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसमें विशाल, बलराम, संतोष, सुरेश वर्मा, आशीष घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस प्रशासन व एसएसबी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि पुलिस और एसएसबी जवानों ने उन्हें बेवजह मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय दुबे, निचलौल एसएचओ सुनील राय, बरगदवा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसओ चौक, चौकी इंचार्ज लक्ष्मीपुर विजय द्विवेदी तैनात रहे। सीओ निचलौल डीके उपाध्याय ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कर शांत करा दिया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मामले में दो जवान मुख्यालय संबद्ध
ठूठीबारी। होली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों से कस्बे के कुछ युवकों से झड़प हुई थी। देर शाम मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता व सहायक कमांडेंट संजय पांडेय ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात की और जानकारी ली। आरोपी सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसबी के सहायक कमांडेंट संजय पांडेय ने बताया कि दो जवानों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद