{"_id":"6ad13f4994600384100af31c","slug":"conclusion-of-the-two-day-annual-block-level-childrens-sports-competition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-187212-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दौड़ और कबड्डी में बेलवा खुर्द, एकमा व रजापुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दौड़ और कबड्डी में बेलवा खुर्द, एकमा व रजापुर का दबदबा
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक बाल खेल प्रतियोगिता में बेलवा खुर्द, एकमा और रजापुर न्याय पंचायत के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को बीआरसी परिसर में प्रतियोगिता का समापन हुआ।
प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर बालिका कबड्डी में बेलवा खुर्द विजेता और पुरंदरपुर उपविजेता रहा। बालक वर्ग में एकमा ने पहला और महुअवा अड्डा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका खो-खो में बेलवा खुर्द विजेता और रजापुर उपविजेता रहा। बालक वर्ग में रजापुर विजेता और बेलवा खुर्द उपविजेता बना। योगाभ्यास में रजापुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत्याक्षरी में बेलवा खुर्द के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ में जूनियर बालक 100 मीटर में धीरेंद्र, 200 मीटर में शिवकुमार और 400 मीटर में अजय प्रथम रहे। बालिका 200 मीटर में अर्चना और 400 मीटर में रुबीना ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर 600 मीटर में बालिका वर्ग से साजरा और बालक वर्ग से अंशुमान प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर बालक 200 मीटर में सेराज और 400 मीटर में सचिन ने बाजी मारी। बालिका 200 मीटर में शिवानी और 400 मीटर में नाजिया प्रथम रहीं। श्रुतलेख में पुरंदरपुर के अतुल प्रथम और पकरडीहा की वंदना द्वितीय रहीं। कुश्ती में रामनगर की रीमा, लंबी कूद बालक में राजकिशन और बालिका में शिवानी प्रथम रहीं।
खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने विजेता और उपविजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। प्रतियोगिता में 10 न्याय पंचायतों के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के स्कूली बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
इस दौरान गिरिजेश पांडेय, धनप्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र चौधरी, अजयपाल वर्मा, दयानंद त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, विपिन पटेल, अख्तर हुसैन, रामसेवक यादव आदि उपस्थित रहे।