{"_id":"602031a28ebc3ed26f7ce450","slug":"comption-chorichora-maharajganj-news-gkp383865993","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा की घटना की महत्ता बताने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा की घटना की महत्ता बताने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना बनाई, स्कूल स्तर के बाद जिला स्तर पर होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आजादी की लड़ाई के दौरान चौरीचौरा की घटना की महत्ता विद्यार्थी जानें, इसके लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली।
कार्ययोजना के अनुसार, विद्यालय स्थल पर प्रतियोगिता के लिए आठ फरवरी को निबंध, 17 फरवरी को चित्रकला, 24 फरवरी को क्विज, तीन मार्च को स्लोगन, 12 मार्च को कविता लेखन, 18 मार्च को भाषण और 25 मार्च को कहानी लेखन की प्रतियोगिता होगी।
जिले स्तर की प्रतियोगिता की तिथियां भी तय हो गईं हैं। इसके अनुसार, तीन अप्रैल को जयपुरिया इंटर कॉलेज में निबंध, 10 अप्रैल को पंचायत इंटर कॉलेज में चित्रकला, 13 मई को जीएसवीएस में क्विज, पांच जुलाई को डीएवी इंटर कालेज में स्लोगन, 14 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर फरेंदा में कविता लेखन, 26 जुलाई को दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार में भाषण और 30 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में कथा अथवा कहानी लेखन प्रतियोगिता होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से चौरी चौरा की घटना की महत्ता युवाओं को बताने को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थी इसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें।