फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Composite school Mithaura is giving competition to convent schools

Maharajganj News: कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहा कंपोजिट विद्यालय मिठौरा

Thu, 08 Aug 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Composite school Mithaura is giving competition to convent schools
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्पॉजिट मिठौरा मे कक्षा मे पढ़ते छात्र छात्राएं।
मिठौरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट मिठौरा कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहा है। यहां की व्यवस्था और शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर है। विद्यालय में 230 बच्चे पंजीकृत हैं। रोजाना करीब 90 फीसदी उपस्थित भी रहती है। स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित पांच शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन

अभिभावक विमलेश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मंजेश, राधेश्याम आदि ने कहा की सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती है। इस वजह से लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट मिठौरा प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। इस स्कूल में प्राइवेट स्कूलों से अच्छी सुविधाएं दी जा रही है।
विज्ञापन


यहां बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाया जा रहा है। स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, प्राथमिक के बच्चों के लिए भी डेस्क बेंच, सोलर पैनल, बिजली, फैन, आरओ, स्वच्छ शौचालय आदि की सुविधा है। निपुण विद्यालय का प्रशस्ति पत्र भी मिला है। नियमित व्यायाम एवं योगा, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के शिक्षकों के प्रयास से ऐसा संभव हो पाया है। यह विद्यालय सुविधाओं में निजी विद्यालयों को मात दे रहा है। शिक्षकों के प्रयासों से विद्यालय के परिसर के दीवारों पर शानदार पेंटिंग हुई है।
-शिव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, मिठौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed